फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Registry can be done by applying online number

आनलाइन नंबर लगाकर करा सकते हैं रजिस्ट्री

Thu, 16 Apr 2020 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Registry can be done by applying online number
आजमगढ़। लॉक डाउन के दौरान सारे कार्यालयों में कामकाज ठप है। इससे सरकार की आमदनी भी ठप हो गई है। ऐसे में सरकार ने रजिस्ट्री आफिस को खोलने का निर्णय लिया है। लेकिन इसके लिए कुछ शर्त भी रखी है जिसका पालन करने के बाद ही रजिस्ट्री कराई जा सकती है। बृहस्पतिवार को पहले दिन रजिस्ट्री कार्यालय खुला लेकिन कोई भी रजिस्ट्री कराने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार सौरभ राय ने बताया कि सरकार ने कुछ शर्तों के साथ रजिस्ट्री का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। अगर कोई व्यक्ति रजिस्ट्री कराना चाहता है तो रजिस्ट्री विभाग की साइट पर जाकर आनलाइन आवेदन करना होगा।रजिस्ट्री के लिए निर्धारित किए गए समय पर पहुंचना होगा। अन्यथा उसका नंबर कट जाएगा। इसके साथ ही रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय में एक साथ पांच से अधिक लोग नहीं पहुंचेंगे। जिसमें क्रेता, विक्रेता और गवाह शामिल होंगे। अगर इसके अलावा छठा व्यक्ति भी अंदर जाना चाहता है तो किसी एक के बाहर निकलने के बाद ही वह अंदर प्रवेश कर सकेगा। साथ ही जितने पक्षकार आएंगे सभी के मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड होना चाहिए। ऐसा न होने पर उसे अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। रजिस्ट्री में ट्रेजरी स्टांप का प्रयोग नहीं होगा। उसके लिए वेंडर से संपर्क कर ई स्टांप लेना होगा। रजिस्ट्री के दौरान लिए जाने वाले निबंधन शुल्क को भी नगद न लेकर आनलाइन ही लिया जाएगा। इन नियमों का पालन करते हुए कोई भी रजिस्ट्री करा सकता है या कर सकता है।
विज्ञापन

कार्यालय पर पुलिस बल रहेगा तैनात
रजिस्ट्रार सौरभ राय ने बताया कि शासन की ओर से पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि वह कार्यालय पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करें ताकि अनावश्यक भीड़ न होने पाए। सभी को एक मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। अंगूठा लगाने से पहले हाथ को सैनेटाइज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed