फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Registration of 45 unfit school vehicles suspended

45 अनफिट स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित

Fri, 20 May 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Registration of 45 unfit school vehicles suspended
आजमगढ़। बच्चों की सुरक्षा को लेकर एआरटीओ ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। एआरटीओ कार्यालय से 45 वाहनों के पंजीकरण को निलंबित कर दिया गया है। संबंधित वाहन स्वामी जल्द फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं करते हैं तो उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। पंजीयन निलंबित किए गए वाहन संचालकों द्वारा पिछले कई साल से फिटनेस नहीं कराया गया था। गाजियाबाद में हुए स्कूली बस हादसे के बाद अनफिट वाहनों के खिलाफ शासन और संभागीय परिवहन नींद से जागा। 23 अप्रैल से लगातार अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई हो रही है साथ ही बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ लगा रहे वाहन संचालकों को फिटनेस कराने के लिए नोटिस भेजा गया। नोटिस मिलने के बाद भी 45 वाहन स्वामियों ने वाहनों की फिटनेस नहीं करवाई। इसलिए इनके खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए पंजीयन प्रमाणपत्र को मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 53 के तहत तीन माह के लिए निलंबित कर दिया है। यदि वह समय से फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं करते हैं तो उनके वाहन का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। जिसके जिम्मेदार वाहन स्वामी स्वयं होंगे।
विज्ञापन

एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिले में अभी भी 500 से अधिक स्कूली वाहन अनफिट चल रहे हैं। उन्हें नोटिस भेजी गई है। कुछ फिटनेस कराने के लिए आ रहे लेकिन बहुत से वाहन स्वामी अभी तक नहीं आ रहे है। इसलिए विभाग ने अभी 45 स्कूली बसों का पंजीयन निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed