{"_id":"663d34a36a3776851f065226","slug":"registration-begins-for-up-board-10th-12th-compartment-exam-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-115172-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस बार यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में 93658 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 85859 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 77999 परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। कुल 90.85 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। वहीं इंटरमीडिएट में 90791 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 89555 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 70681 परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण। यूपीएमएसपी द्वारा 20 अप्रैल को जारी यूपी बोर्ड परिणाम 2024 में हाईस्कूल में 90.85 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं इंटरमीडिएट में 78.92 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास किया। बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार कक्षा 12 के छात्र जो मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम में एक परीक्षा में और कृषि भाग 1 और 2 और व्यावसायिक स्ट्रीम में किसी एक प्रश्न पत्र में असफल रहे हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा के साथ, छात्र 31 मई तक यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड सुधार परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
लगेगा इतना पंजीकरण शुल्क : छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा-10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 256.50 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए छात्रों को 306 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
ये छात्र कर सकते आवेदन : जो छात्र यूपी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे केवल एक विषय में सुधार परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं जिसमें वे असफल रहे हैं। यदि वे दो विषयों में फेल हो गए हैं, तो वे कंपार्टमेंट परीक्षा में केवल एक परीक्षा दे सकते हैं।