फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Registration and permit will be canceled if vehicles do not reach election duty

चुनाव ड्यूटी में वाहन नहीं पहुंचे तो पंजीयन और परमिट होगा निरस्त

Tue, 13 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Registration and permit will be canceled if vehicles do not reach election duty
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों को लेकर जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करने में प्रशासन जुटा है। चुनाव के लिए प्रशासन ने करीब 1700 बड़े और भारी वाहनों और 400 छोटे वाहनों को अधिग्रहीत करने की कार्रवाई कर रहा है। डीएम ने वाहन स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहित वाहन समय से लेकर पहुंचे। यदि समय से वाहन नहीं पहुंचा तो संबंधित वाहन का पंजीयन और परमिट निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही वाहन स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। डीएम राजेश कुमार के निर्देश पर सहायक संभागीय अधिकारी प्रशासन सतेंद्र यादव के नेतृत्व में 1700 बड़े और भारी वाहन और 400 छोटे वाहन अधिग्रहित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि छोटे वाहनों को 16 अप्रैल को आईटीआई मैदान में बुलाया गया है। वहीं बड़े वाहनों को उनके संबंधित ब्लाक या फिर उनके नजदीकी ब्लाक में बुलाया गया है। ताकि पोलिंग पार्टियां समय से रवाना हो सके। इन वाहन स्वामियों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं कि वह निर्धारित स्थान और समय पर वाहन लेकर पहुंचे। अन्यथा की स्थिति में संबंधित वाहन स्वामियों पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र यादव ने बताया कि कई वाहन स्वामी वाहन चुनाव ड्यूटी में भेजने से कतराते हैं। इसे लेकर जिलाअधिकारी ने निर्देश जारी किया है कि यदि वाहन समय से नहीं पहुंचता है तो वाहन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही वाहन का पंजीयन व परमिट निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed