{"_id":"606e01858ebc3ec89440e2b7","slug":"regional-marketing-officer-also-suspended-in-food-scam-azamgarh-news-vns5839004157","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न घोटाले में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी भी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न घोटाले में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी भी निलंबित
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय स्थित विपणन गोदाम से 3411 क्विंटल अनाज के घपले के मामले में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को भी निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले सहायक विपणन अधिकारी को संभागीय खाद्य नियंत्रक ने निलंबित कर दिया था। दोनों पर पहले ही रानी की सराय थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। अब दोनों से रिकवरी भी हो सकती है।
डीएम ने 12 मार्च को विपणन विभाग के रानी की सराय गोदाम में डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल के नेतृत्व में तहसीलदार सदर अनिल पाठक, एएमओ अनिल गुप्ता, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पल्हनी और फूलपुर आदि की टीम बनाकर राशन का सत्यापन काराया था। सत्यापन में 1998 क्विंटल गेहूं और 1413 क्विंटल चावल गायब मिला था।
इस मामले में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अवनीश कुमार गुप्ता और सहायक विपणन अधिकारी बद्री नरायण उपाध्याय के खिलाफ रानी की सराय थाने में एफआईआर करने के साथ ही दोनों को गोदाम से हटा दिया था। दोनों के निलंबन के लिए संबंधित अधिकारियों को डीएम ने रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन
संभागीय खाद्य नियंत्रक ने सहायक निपणन अधिकारी बद्री नारायण उपाध्याय को पहले ही निलंबित कर दिया था। वहीं, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी एवं गोदाम प्रभारी अवनीश गुप्ता के निलंबन के लिए रिपोर्ट खाद्य आयुक्त को भेजी गई थी। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि शासन ने उन्हें भी निलंबित कर दिया है। अब आगे विभागीय जांच और रिकवरी की कार्रवाई होगी।