{"_id":"66fc5e690e4954291f0d1384","slug":"recruitment-of-13-contractual-doctors-canceled-after-audio-of-recruitment-for-four-posts-went-viral-azamgarh-news-c-20-1-vns1073-746351-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चार पदों के लिए भर्ती का ऑडियो वायरल होने के बाद 13 संविदा चिकित्सकों की भर्ती निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चार पदों के लिए भर्ती का ऑडियो वायरल होने के बाद 13 संविदा चिकित्सकों की भर्ती निरस्त
विज्ञापन
आजमगढ़। सितंबर में जनपद में 13 संविदा चिकित्सकों की तैनाती में कथित रूप से अनियमितता के मामले का ऑडियो वायरल होने के बाद डीएम ने 13 संविदा चिकित्सकों की भर्ती निरस्त कर दी। सितंबर में सीएमओ ने पदों पर बहाली की थी। डीएम नवनीत सिंह चहल ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करते हुए नए सिरे से दोबारा भर्ती करने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि जनपद में सितंबर में 13 संविदा चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। इस नियुक्ति में चार पद सामान्य जाति के लिए थे। इसी बीच सीएमओ का कथित रूप से ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसमें सीएमओ ने कहा था कि चारो पदों पर पहले से ही मारामारी थी। नियुक्ति भी हो चुकी है। इस ऑडियो क्लिप में सीएमओ की ओर से यहां तक कहा गया था कि दो कैंडिडेट दो अफसरों और एक भाजपा नेता के हैं। ऑडियो संज्ञान में आते ही सीडीओ परीक्षित खटाना ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की संस्तुति डीएम नवनीत सिंह चहल से की थी। वायरल ऑडियो और सीडीओ की संस्तुति को संज्ञान लेते हुए डीएम नवनीत सिंह चहल ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। साथ ही निर्देश दिया है कि नए सिरे से चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी।
कोट
जनपद में चिकित्सकों की भर्ती के लिए वाक इन इंटरव्यू हुआ था। जिसमें कुछ लोगों द्वारा गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। जब जांच की गई तो गड़बड़ी की पुष्टि हुई। इस पर हमारी ओर से डीएम साहब से संस्तुति की गई थी। उनकी ओर से इस भर्ती को निरस्त कर दिया गया है। अब नए सिरे से फिर से नियुक्ति की प्रक्रिया होगी।
परीक्षित खटाना, सीडीओ।
विज्ञापन
कोट
जनपद में चिकित्सकों की भर्ती के लिए वाक इन इंटरव्यू हुआ था। जिसमें कुछ लोगों द्वारा गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। जब जांच की गई तो गड़बड़ी की पुष्टि हुई। इस पर हमारी ओर से डीएम साहब से संस्तुति की गई थी। उनकी ओर से इस भर्ती को निरस्त कर दिया गया है। अब नए सिरे से फिर से नियुक्ति की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
परीक्षित खटाना, सीडीओ।