फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Recovery in the name of giving PM housing, housing given to ineligible people

पीएम आवास देने के नाम पर वसूली, अपात्रों को दिए आवास

Sat, 25 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Recovery in the name of giving PM housing, housing given to ineligible people
अहरौला। विकासखंड के शकरकोला गांव में ग्रामीणों ने रामसिलन पुत्र जितई के नेतृत्व में बीते सितंबर में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें आरोप लगाया गया था शकरकोला गांव के पंचायत मित्र शिवनाथ गोंड़ के द्वारा पीएम आवास दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से पांच हजार रुपये लिया गया लेकिन किसी को आवास नहीं दिया गया और ज्यादातर आपात्रों को आवास दे दिया गया। जिसकी जांच कराने की मांग ग्रामीणों के द्वारा की गई थी।
विज्ञापन

लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आ गया जब ग्रामीणों को पता चला कि गांव के एक ऐसे व्यक्ति को पीएम आवास दिया गया है जिसके घर में पांच लोग सरकारी नौकरी में हैं। 18 दिसंबर को तहसील समाधान दिवस में जिला अधिकारी की मौजूदगी में शकरकोला के ग्रामीण रामसिलन पुत्र जितई के नेतृत्व में बूढनपुर तहसील पर पहुंचे। ग्रामीणों के द्वारा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि शकरकोला गांव में एक व्यक्ति के घर में पांच सरकारी नौकरियां होते हुए उसे पीएम आवास दे दिया गया है जिसका निर्माण भी चल रहा है। ग्रामीणों ने गांव के पंचायत मित्र पर भी आरोप लगाया और जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और रिकवरी की मांग की है। शिकायतकर्ता रामसिलन, अशोक, विनोद, मुमताज, उमेश आदि का कहना है कि शिकायत के बाद भी उक्त पीएम आवास का निर्माण जारी रहा। विकासखंङ पर भी शिकायत हुई तो ग्राम सचिव ने मौके पर पहुंचकर आवास का निर्माण फिलहाल रुकवा दिया है। खंडविकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद का कहना है कि शिकायत मिली है जांच के लिए भी टीम बनी है। लगातार कार्यक्रमों के चलते देरी हुई लेकिन समय से पहले पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed