फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Records found on strictness but half and incomplete

सख्ती हुई तो मिले अभिलेख...वो भी आधे अधूरे

Mon, 29 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Records found on strictness but half and incomplete
आजमगढ़। जनपद में कैटेगरी ए की सड़कों का सी कैटेगरी में दिखाकर बजट का आवंटन करने और चहेते ठेकेदार को टेंडर देकर लाखों का गोलमाल करने के मामले में सीडीओ की चेतावनी के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से कुछ अभिलेख दे दिए गए हैं। हालांकि सूत्रों की माने तो ये आधे-अधूरे हैं। सीडीओ ने बताया कि कुछ अभिलेख मिले हैं। अब इसके परीक्षण के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं और सारथी सेवा संस्थान के विनीत सिंह रीशू ने कमिश्नर और डीएम से पीडब्ल्यूडी पर कैटेगरी ए की सड़कों की सी कैटेगरी में दिखाकर लाखों के बजट का आवंटन करने और धनराशि की बंदरबांट की शिकायत की थी। मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला को सौंपी गई थी। सीडीओ ने 26 जून को एसई पीडब्ल्यूडी को चेतावनी दी थी। कहा था कि कई बार संबंधित पत्रावली मांगी गई है, लेकिन वो पत्रावली नहीं दे रहे हैं। इसके लिए उन्हें अंतिम बार तीन दिन का अवसर दिया गया था। पत्रावली उपलब्ध नहीं कराने पर आरोप पुष्ट मानते हुए एसई के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए शासन को लिखने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन

चेतावनी का असर रहा कि सोमवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से कुछ अभिलेख सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला को सौंप दिए गए। सीडीओ ने बताया कि कुछ कागजात दिए गए हैं, लेकिन ये आधे अधूरे हैं। अब परीक्षण के बाद ही बताया जा सकता है कि इसमें क्या हुआ है। यदि मामले के दोषी पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। उधर, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मामले में विभागीय अधिकारी फंसे हुए हैं। इसीलिए अभिलेख नहीं दिए जा रहे थे। अब दिए गए थे तो आधे-अधूरे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed