{"_id":"607882f48ebc3e8d3071b9dd","slug":"record-speed-of-infection-breaks-268-found-new-infected-one-dead-azamgarh-news-vns585234485","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण की रफ्तार तोड़ा रिकार्ड, 268 मिले नए संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण की रफ्तार तोड़ा रिकार्ड, 268 मिले नए संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना की दूसरी लहर लगातार पुराने रिकार्डो को तोड़ रही है। सात अप्रैल को 128 पॉजिटिव मिलने का रिकार्ड जिले में बना था तो वहीं दो दिन के अंतराल पर ही यह रिकार्ड भी टूट गया और 9 अप्रैल को जिले में 140 नए केस एक दिन में सामने आया है। सोमवार को यह रिकार्ड भी ध्वस्त हो गया और सोमवार को जिले में एक दिन में सर्वाधिक 217 नए पॉजिटिव पाए गए। बुधवार को 211 नए पॉजिटिव जिले में मिले। बृहस्पतिवार को फिर रिकार्ड टूटा और एक दिन में सर्वाधिक 268 नए संक्रमित पाए गए। स्थानीय लोगों में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो चुकी है और संक्रमण पर लगाम की सारी कवायद फेल साबित हो रही है। वहीं होम क्वारंटीन की व्यवस्था ने तो संक्रमण को और तेज कर दिया है।
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण की रफ्तार और तेज हो गई। कुल 268 नए केस सामने आए है। इस संख्या में देर रात तक और बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। बृहस्पतिवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 90 प्रतिशत से अधिक स्थानीय लोग ही शामिल है। शहर की बात की जाए तो शायद ही कोई मुहल्ला कोरोना से बचा हुआ हो। बृहस्पतिवार को मिले कोरोना पॉजिटिव में लगभग 100 शहर क्षेत्र के ही बताए जा रहे है। हालांकि इसकी पुष्टि स्वास्थ्य महकमे ने नहीं किया है। सीएमओ ने बताया कि 268 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अब जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर 1362 हो गई है। वहीं जिले में अब तक मिले कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7706 पर पहुंच गई है। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण से लोगों में दहशत तो देखने को मिल रहा है लेकिन लापरवाही भी जस की तस है। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में जो स्थिति है उसे देखते हुए कोरोना मरीजों की संख्या में आने वाले दिनों में और इजाफा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
कोरोना संक्रमण से एक की हुई मौत
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कालेज में बुधवार को भर्ती कराई गई एक महिला की बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि महिला शहर कोतवाली क्षेत्र की ही रहने वाली थी। एक दिन पूर्व बुधवार को कोरोना से कुल पांच लोगों की मौत हुई थी। मौत का आकड़ा भी तेजी से बढ़ने लगा है, जिसे देखते हुए हड़कंप मच गया है।