{"_id":"6658d773272901a3ec0c0f44","slug":"record-broken-this-years-hottest-day-temperature-46-degrees-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-115999-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: टूटा रिकाॅर्ड... इस साल का सबसे गर्म दिन, 46 डिग्री के पार पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: टूटा रिकाॅर्ड... इस साल का सबसे गर्म दिन, 46 डिग्री के पार पहुंचा पारा
विज्ञापन
आजमगढ़। मौसम की मार भारी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी ने इस सीजन का रिकार्ड तोड़ दिया। सूरज निकलने के बाद से तपिश बढ़नी शुरू हुई तो दोपहर बाद पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सड़क, बाजार, चौक-चौराहों पर सन्नाटा छाया रहा। इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन बृहस्पतिवार रहा।
बाहर निकलने पर सूरज की गर्म किरणें सहन नहीं हो पा रही हैं। लोग गमछा, रूमाल से चेहरा और बदन ढंकने के बाद भी परेशान हो रहे हैं। सुबह दस बजे के बाद से सड़कें सूनी हो जा रही हैं। दिन चढ़ने के साथ पारा हर घंटे चढ़ रहा है। बृहस्पविवार को अधिकतम पारा 46.1 और न्यूनतम 33.6 डिग्री पर पहुंच गया। शहर में घर-घर एसी एवं वातानुकूलित वाहनों की भरमार होने से धरती उबल रही है। गांव में भी राहत नहीं है। लोग पेड़ों की छांव की तलाश करते देखे गए। गर्मी ने घरों में भी सुकून छीन लिया है। अधिकतम तापमान से पंखे, कूलर गर्म हवा दे रहे हैं। एसी तक ठीक से काम नहीं कर रही है। महिलाओं, बच्चों का हाल बेहाल है। रात की नींद भी छिन गई है। पसीने से तरबतर लोग छतों पर या खुले मैदान में राहत पाने के लिए टहलते देखे जा सकते हैं। गर्मी जनित बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ गया है। अस्पतालों में उल्टी-दस्त एवं डायरिया के मरीज ज्यादातर आ रहे हैं। बेजुबानों की भी हालत खराब है। ताल-तलैया सूख जाने से पशु-पक्षियों को पानी के लिए टोटियों और नलों के आसपास देखा जा रहा है।
भीड़ वाले इलाकों में भी सन्नाटा
शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां रात 12 बजे तक चहल पहल रहती है। इसमें पुरानी कोतवाली, तकिया क्षेत्र, आसिफगंज चौक क्षेत्र, मातबरगंज, पुरानी सब्जी मंडी, नरौली, कलेक्ट्रेट व सिधारी क्षेत्र शामिल है। लेकिन इस बार गर्मी के कारण उन स्थानों पर भी सन्नाटा रहता है। शाम ढलने के बाद चहल पहल होती है।
विज्ञापन
व्यापारियों को नहीं मिल रहे कैरियर बॉय
भीषण गर्मी में फुटकर से लेकर थोक व्यापार तक प्रभावित हो गया है। कैरियर बॉय एवं मजदूर काम करने से हाथ खड़े कर दे रहे हैं। व्यापारी अरविंद ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति फुटकर दुकानों पर समय से नहीं हो पा रही है।
गर्मी से बचाव के टिप्स : फुल आस्तीन कपड़े पहनें, सिर और चेहरा ढक कर चलें, पानी पीने के बाद ही घर से निकलें, एसी-कूलर रूम से सीधे धूप में न जाएं, धूप से आकर तुरंत पानी, कोल्ड ड्रिंक न पीएं।
लू व डायरिया के लक्षण : बार-बार प्यास लगना, तेज सिर दर्द होना, कमजोरी लगना, चक्कर आना, आंखों के आगे अंधेरा होना, बेहोशी आना, दस्त होना, हथेली और पैर के तलवों में जलन होना, त्वचा में झुर्रियां पडऩा, ब्लड प्रेशर लो होना।
दस साल का 30 मई का तापमान
वर्ष-- -- -- न्यूनतम -- - अधिकतम
2024-- -- 33.6 -- 46.1
2023-- -- 27-- -- -38
2022-- -- 26-- -- -- -38
2021-- -- 26-- -- -- -35
2020-- -- 24-- -- -- -36
2019-- -- 27-- -- -- -44
2018-- -- 28-- -- -- -40
2017-- -- 26-- -- -- -40
2016-- -- 28-- -- -- -39
2015-- -- 23-- -- -- -36
विज्ञापन
बाहर निकलने पर सूरज की गर्म किरणें सहन नहीं हो पा रही हैं। लोग गमछा, रूमाल से चेहरा और बदन ढंकने के बाद भी परेशान हो रहे हैं। सुबह दस बजे के बाद से सड़कें सूनी हो जा रही हैं। दिन चढ़ने के साथ पारा हर घंटे चढ़ रहा है। बृहस्पविवार को अधिकतम पारा 46.1 और न्यूनतम 33.6 डिग्री पर पहुंच गया। शहर में घर-घर एसी एवं वातानुकूलित वाहनों की भरमार होने से धरती उबल रही है। गांव में भी राहत नहीं है। लोग पेड़ों की छांव की तलाश करते देखे गए। गर्मी ने घरों में भी सुकून छीन लिया है। अधिकतम तापमान से पंखे, कूलर गर्म हवा दे रहे हैं। एसी तक ठीक से काम नहीं कर रही है। महिलाओं, बच्चों का हाल बेहाल है। रात की नींद भी छिन गई है। पसीने से तरबतर लोग छतों पर या खुले मैदान में राहत पाने के लिए टहलते देखे जा सकते हैं। गर्मी जनित बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ गया है। अस्पतालों में उल्टी-दस्त एवं डायरिया के मरीज ज्यादातर आ रहे हैं। बेजुबानों की भी हालत खराब है। ताल-तलैया सूख जाने से पशु-पक्षियों को पानी के लिए टोटियों और नलों के आसपास देखा जा रहा है।
विज्ञापन
भीड़ वाले इलाकों में भी सन्नाटा
शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां रात 12 बजे तक चहल पहल रहती है। इसमें पुरानी कोतवाली, तकिया क्षेत्र, आसिफगंज चौक क्षेत्र, मातबरगंज, पुरानी सब्जी मंडी, नरौली, कलेक्ट्रेट व सिधारी क्षेत्र शामिल है। लेकिन इस बार गर्मी के कारण उन स्थानों पर भी सन्नाटा रहता है। शाम ढलने के बाद चहल पहल होती है।
विज्ञापन
व्यापारियों को नहीं मिल रहे कैरियर बॉय
भीषण गर्मी में फुटकर से लेकर थोक व्यापार तक प्रभावित हो गया है। कैरियर बॉय एवं मजदूर काम करने से हाथ खड़े कर दे रहे हैं। व्यापारी अरविंद ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति फुटकर दुकानों पर समय से नहीं हो पा रही है।
गर्मी से बचाव के टिप्स : फुल आस्तीन कपड़े पहनें, सिर और चेहरा ढक कर चलें, पानी पीने के बाद ही घर से निकलें, एसी-कूलर रूम से सीधे धूप में न जाएं, धूप से आकर तुरंत पानी, कोल्ड ड्रिंक न पीएं।
लू व डायरिया के लक्षण : बार-बार प्यास लगना, तेज सिर दर्द होना, कमजोरी लगना, चक्कर आना, आंखों के आगे अंधेरा होना, बेहोशी आना, दस्त होना, हथेली और पैर के तलवों में जलन होना, त्वचा में झुर्रियां पडऩा, ब्लड प्रेशर लो होना।
दस साल का 30 मई का तापमान
वर्ष
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015