फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Recommendation of action against Executive Engineer on indiscipline in Azamgarh

आजमगढ़ में अनुशासनहीनता पर अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

Sat, 06 Feb 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of action against Executive Engineer on indiscipline in Azamgarh
आजमगढ़। शारदा सहायक खंड-23 के तत्कालीन अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) अजय चौधरी पर अनुशासनहीनता के मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने कार्रवाई की संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की है। सीडीओ ने शारदा सहायक खंड-23 के सिल्ट सफाई कार्य में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की जांच करने के लिए अभिलेख मांगे थे, लेकिन अधिशासी अभियंता द्वारा उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड-23 के राजबाहा की सिल्ट सफाई नियम विरुद्ध कराए जाने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला को सौंपी गई। मामले में जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित की गई। जांच कार्रवाई पूर्ण कराने के लिए उपस्थित अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड-23 के अजय चौधरी से जांच के लिए समस्त अभिलेख उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए थे। जिसे उपलब्ध नहीं कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अनुशासनहीनता व वित्तीय अनियमितता के मामले में कार्रवाई की संस्तुति कर जिलाधिकारी को भेज दी। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। हालांकि इसी बीच एक्सईएन अजय चौधरी का स्थानांतरण भी हो गया है। इस मामले में शासन स्तर से उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed