फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Recommendation of action against EO and Chairman

Azamgarh News: ईओ और चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

Sun, 08 Oct 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Recommendation of action against EO and Chairman
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबाकरपुर के ईओ व चेयरमैन पर जिला प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गई है। जिलाधिकारी ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के साथ शासन को पत्र लिख दिया है। ईओ-चेयरमैन के साथ ही कार्रवाई की जद में जलकल की जेई भी शामिल हैं। जिला प्रशासन के इस कदम से नपा प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के नए कार्यकाल के गठन के बाद से ही चेयरमैन, ईओ व सभासदों के बीच विवाद चल रहा है। सभासदों ने तो ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल लिया था, जिसे हवा चेयरमैन ने भी दिया। जिसका परिणाम रहा कि जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। सभासदों ने जिलाधिकारी, मंडलायुक्त के साथ ही निदेशालय को भी शिकायती पत्र भेजा था। जिस पर जब जिला प्रशासन ने जांच शुरू की तो परत दर परत कई मामले खुल कर सामने आते गए। जिस पर अंतत: जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने ईओ, चेयरमैन के साथ ही जलकल जेई के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन से कर दी है। ईओ प्रतिभा सिंह व जेई निधि राय के खिलाफ अधोमानक काम कराने का आरोप सभासदों ने लगाया था, जो एसडीएम सदर के नेतृत्व में गई जांच टीम के निरीक्षण में सही मिला। प्रशासक के कार्यकाल में ईओ ने मुबारकपुर कस्बा के कई क्षेत्रों में पाइप लाइन का कार्य कराया, जिसे मानक की अनदेखी कर कराया गया है। तीन मीटर की गहराई के स्थान पर डेढ़ से दो मीटर की गहराई पर ही पाइप लाइन बिछा दी गई है। वहीं चेयरमैन शबा शमीम पर अपना वित्तीय अधिकार पिता व पूर्व चेयरमैन डॉ. शमीम को देने, ब्रेकर को तोड़वा देने और 15 वें वित्त से डीएम की संस्तुति पर होने वाले कार्यों को रोकवा देने का मामला है। जिलाधिकारी ने ईओ, चेयरमैन व जलकल जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र प्रेषित कर दिया है। जिसे लेकर नपा प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed