फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ready to avenge Azamgarh 2017: Keshav

आजमगढ़ 2017 का बदला लेने को तैयार : केशव

Wed, 02 Mar 2022 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ready to avenge Azamgarh 2017: Keshav
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजमगढ़ 2017 का बदला लेने के लिए तैयार है। इस बार हम जिले की आधा दर्जन से अधिक सीटें जीतेंगे। 2017 की भांति 2022 में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वह मुबारकपुर क्षेत्र के मुहब्बतपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पहले यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम था लेकिन वे नहीं आ पाए तो और उनके स्थान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंच संभाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच चरणों में जनता सपा, बसपा व कांग्रेस को सबक सिखा चुकी है। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही कुछ होने वाला है। अंतिम चरण में सात मार्च की वोटिंग में तो सपा, बसपा व कांग्रेस का कहीं अता-पता नहीं चलेगा। जहां तक ओवैसी की बात है तो वह प्रदेश में घूम-घूम कर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। हैदराबाद में तो वे ऐसा करने में सफल रहे लेकिन यह योगी का उत्तर प्रदेश है, यहां ऐसी कोशिश वे न करें तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में जिला भाजपा का कमल खिलाने से चूक गया था लेकिन इस बार 2017 का बदला लेने को आजमगढ़ पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर किसानों के ट्यूबवेल का बिल सरकार भरेगी। साइकिल 2017 में उड़ कर सैफई गई थी, अब 2022 के चुनाव बाद बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरेगी। हमें तो यह भी सूचना मिली है कि अखिलेश ने चुनाव बाद लंदन जाने का टिकट कटवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed