फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Raukou's delegation met Sabauddin's family members

सबाउद्दीन के परिजनों से मिला राउकौ का प्रतिनिधिमंडल

Fri, 12 Aug 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Raukou's delegation met Sabauddin's family members
एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए सबाउद्दीन के परिजनों से मिलने बृहस्पतिवर को राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल का प्रतिनिधिमंडल अमिलो उसके घर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मिलकर पूरे घटना क्रम की जानकारी ली और उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एंटी टेर्रिस्ट स्क्वाड एटीएस ने सबाउद्दीन आजमी को मुबारकपुर नगर के मोहल्ला महमूदपुरा अमिलो घर से तीन अगस्त को उठाया और एक सप्ताह बाद उसे आईएस आईएस का आतंकी बताकर गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल के प्रतिनिधिमंडल को परिजनों ने बताया कि सबाउद्दीन बे गुनाह है। सीधा साधा नौ जवान घर पर रहकर हैंडलूम पर कढ़ाई का काम करता था। एटीएस वाले आश्वासन देकर साथ ले गए थे कि पूछताछ कर छोड़ दिया जाएगा। परिजनों का आरोप है कि लूम के औजार भी उठाकर ले गए। परिजन डरे सहमे हुए हैं। राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को हर कानूनी सहायता का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी के पुत्र होजैफा आमिर रशादी, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष नुरूलहोदा अंसारी,मुबारकपुर विधान सभा अध्यक्ष अब्दुल मुगनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed