{"_id":"5e9c80c58ebc3e6fdc599349","slug":"ration-to-be-distributed-to-40-card-holders-in-one-day-azamgarh-news-vns521086653","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 40 कार्ड धारकों को वितरित कराया जाए राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में 40 कार्ड धारकों को वितरित कराया जाए राशन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना के मद्देनजर डीएम एनपी सिंह सिंह की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रैपिड सर्वे के तहत चिन्हित किए गए दिहाड़ी मजदूर, खाद्यान्न वितरण व मनरेगा कार्यों को क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई। जिसमें डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न वितरित कराया जा रहा है। 18481 पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड बनाए जाने के लिए आनलाइन आवेदन कराया गया, जिसमें से 11507 राशन कार्ड जारी हो चुके हैं। अभी भी लगभग सात हजार राशन कार्ड जारी किए जाने है। खंड विकास अधिकारी आपूर्ति निरीक्षकों से समंवय बनाकर कर शेष राशन कार्ड जारी कराएं। रैपिड सर्वे में चिन्हित किए गए दिहाड़ी मजदूरों को 1000 रुपये लगभग 5000 लोगों को दिया जाना अवशेष है उसे भी दो दिन के अंदर उनके खाते में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त बीडीओ को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत स्वंय सहायता समूह की महिलाओं व मनरेगा जॉबकार्ड होल्डर जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं, उनका राशन कार्ड बनवाएं। कोई गरीब व्यक्ति जिसके पास आधार कार्ड नहीं है व राशन कार्ड नहीं है, उसको राशन वितरित कराते रहें। समस्त बीडीओ को निर्देश दिए कि एक मई से राशन वितरित कराए जाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और एक दिन में 40 कार्ड होल्डर को राशन वितरित कराएं। बहुत से लोग शहरों से गांव वापस आए हैं और मनरेगा में कार्य करना चाहते हैं तो उन लोगों को जॉब कार्ड जारी करें। मनरेगा के तहत कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहर कार्य कराया जाना है। इसके लिए श्रमिकों को कार्यस्थल पर कार्य-माप के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाए व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए। कार्यस्थल पर कार्यरत श्रमिकों से मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग कराएं व सोशल डिसटेन्सिंग का ध्यान रखें। कार्य स्थल पर हाथ धोने केलिए पानी एवं साबुन की व्यवस्था करें। कार्य स्थल पर ऐसी महिला से कार्य न कराया जाए जिसके पास पांच वर्ष से कम उम्र का बच्चा हो और किसी को सर्दी एवं बुखार न हो इसका ध्यान रखा जाए।इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीआरओ हरिशंकर, एडीएम एफआर गुरू प्रसाद, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रविशंकर राय, डीएसओ, डीपीआरओ आदि उपस्थित थे।