फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rape with two minors, accused arrested

दो नाबालिगों संग दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Dec 2020 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Rape with two minors, accused arrested
आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों प्रकरणों में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

लाटघाट संवाददाता के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती 17 दिसंबर की रात खेत की तरफ गई हुई थी। इसी दौरान दो युवक प्रेमचंद व कन्हैया मौके पर पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को परिजनों ने रौनापार थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए नामजद तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर रविवार को दोनों नामजद आरोपियों को नैनीजोर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। महराजगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में महराजगंज थाने में तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया। शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर वांछित अभियुक्त दुर्गेश पुत्र छोटेलाल निवासी मोलनापुर पृथ्वीपाल थाना बिलरियागंज को रग्धुपुर डिप्टी की छावनी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed