फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rape with minor, accused arrested

नाबालिग संग दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2020 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Rape with minor, accused arrested
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाबत पीड़िता के भाई ने कप्तानगंज थाने में शुक्रवार को नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में वादी मुकदमा ने बताया कि उसकी बहन बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान धरमवीर पुत्र रामबरन ने उसका मुंह दबा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी दिया। रात का वक्त होने के चलते परिजन रातभर शांत बैठे रहे। सुबह होने पर किशोरी का भाई उसे लेकर थाने पहुंचा और धर्मवीर के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दिया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कप्तानगंज थाना पुलिस ने आरोपी युवक को लहरपार मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed