फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rape with innocent by luring Toffee, arrested

टॉफी का लालच देकर मासूम संग किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Rape with innocent by luring Toffee, arrested
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में शनिवार को मासूम संग दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां न घटना के बाबत थाने में पड़ोस के ही युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। घटना के चौबीस घंटे के अंदर ही दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार भी कर लिया गया।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पांच वर्षीया मासूम बच्ची शनिवार को घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक विजय यादव पुत्र धर्मराज टॉफी देने का लालच देकर उसे अपने ट्यूबवेल पर ले कर चला गया। जहां एकांत देख कर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर बच्ची को रोता-बिलखता छोड़ कर फरार हो गया। बच्ची किसी तरह घर आयी और परिजनों को आपबीती बतायी। इसके बाद बच्ची की मां थाने पर पहुंची और विजय के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहसील के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया। रविवार को आरोपी विजय यादव को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed