फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rannvijay became the President of the District Bar Association, Balkeshwar Tripathi became minister

दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रणविजय, मंत्री बालकेश्वर त्रिपाठी

Tue, 08 Sep 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rannvijay became the President of the District Bar Association, Balkeshwar Tripathi became minister
दी डिस्ट्रिक्ट बार के चुनाव में नव निर्वाचित पदाधकारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के हुए वार्षिक चुनाव में पड़े मतों की मंगलवार को हुई गिनती के बाद अध्यक्ष पद पर रणविजय यादव निर्वाचित हुए और मंत्री पद पर बालकेश्वर त्रिपाठी चुने गए। धिवक्ताओं ने विजेताओं का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के रणविजय यादव को 205 मत मिले, इनके निकटतम प्रतिद्वंदी महेंद्र प्रताप सिंह को 183 मत मिले। इस प्रकार रणविजय यादव अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। मंत्री पद के विजयी प्रत्याशी बालकेश्वर त्रिपाठी को 184 मत मिले। इनके निकटम प्रतिद्वंदी रामनगीना उपाध्याय 172 मत ही प्राप्त कर सके। इसी पद के एक अन्य उम्मीदवार दीपक कुमार श्रीवास्तव 31 मत ही प्राप्त कर सके। शेष अन्य पदों के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। निर्विरोध निर्वाचित होने वाले उपाध्यक्ष के दो पदों पर इंद्रजीत और घनश्याम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर मनकू और रामजन्म चतुर्वेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर हरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर साजिद अली रिजवी, सहमंत्री प्रशासन के पद पर शैलेश राय, सहमंत्री प्रकाशन के पद पर अभिमन्यु, सहमंत्री पुस्तकालय भीमराज मौर्य चुने गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी क निर्वाचित छह सदस्यीय सदस्यों में अरविंद कुमार,चंद्रप्रताप राय, नसीम अख्तर, भूपेंद्र सिंह, रामचंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह, कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्यीय सदस्यों में अयाज अहमद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, छोटे लाल, बृजेश कुमार यादव, ज्ञानचंद्र, पंकज कुमार निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी शिवधन प्रसाद एडवोकेट ने बताया कि चुनाव शुबह 10 से शाम तीन हुआ। इसके बाद मतगणता प्रारंभ हुई जो देर शाम तक चली। उन्होंने बताया कि कुल 409 अधिवक्ता मतदाता रहे। इसमें 396 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम की अधिकारिक घोषणा बुधवार को 11 बजे संघ के सभागार में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed