{"_id":"65b15c63c3a2f9df9c07b177","slug":"ranjishan-youth-shot-four-named-accused-in-custody-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-10479-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रंजिशन युवक को मारी गोली, नामजद चार आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रंजिशन युवक को मारी गोली, नामजद चार आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में बुधवार की सुबह एक युवक को पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर मौके से भाग निकले। घायल को आननफानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर घायल के भाई ने चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
खानपुर गांव निवासी अरविंद 22 पुत्र हनुमान बुधवार की सुबह गांव स्थित इंटर काॅलेज के पीछे मैदान में किसी काम से गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाकर बैठे चार लोगों ने अरविंद को घेरकर गोली मार दी। गोली अरविंद के पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जब बाग की तरफ दौड़े तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाबत घायल के भाई श्रीकांत ने चार के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर सरायमीर थाना पुलिस ने रजनीकांत, रामाश्रय, रमेश व नीरज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। चारों नामजद अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में जुटी है।
पुरानी रंजिश में युवक को विपक्षियों ने गोली मारी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चारों नामजद अभियुक्त पुलिस की हिरासत में है। उनसे पूछताछ की जा रही है। - अनुराग आर्य, एसपी, आजमगढ़।