फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ramzan: Ajwa dates are being sold for Rs 1600 per kg.

रमजान : 1600 रुपये किलो बिक रहा अजवा खजूर

Sun, 22 Feb 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ramzan: Ajwa dates are being sold for Rs 1600 per kg.
फूलपुर। रमजान माह की शुरुआत के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई है। सेहरी और इफ्तार के लिए जरूरी सामान खरीदने के लिए रोजेदार बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं। खजूर के अलावा बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश और छुहारे जैसे सूखे मेवे लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन


खासतौर पर खजूर की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। बाजार में कलमी और कीमिया खजूर की ज्यादा बिक्री हो रही है। बढ़ती मांग के चलते कीमतों में करीब 20 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दुकानदार आसिफ नीलू के अनुसार अजवा और बरारी खजूर सबसे महंगी हैं, जो 1200 से 1600 रुपये प्रति किलो तक बिक रही हैं, जबकि सामान्य खजूर 200 से 800 रुपये किलो तक उपलब्ध है। रमजान में खजूर की विशेष अहमियत होती है, क्योंकि परंपरागत रूप से रोजा खोलने के लिए इसे सबसे बेहतर माना जाता है। इसी कारण बाजार में खजूर की कई किस्में सज गई हैं और ग्राहक अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। वहीं इफ्तार के समय जलेबी, पकौड़ी और समोसे की भी खूब बिक्री हो रही है। स्वीट हाउस के दुकानदार सेराज अहमद ने बताया कि इफ्तार से पहले दुकान पर काफी भीड़ जुट जाती है और जलेबी-पकौड़ी की मांग सबसे अधिक रहती है। रमजान के चलते पूरे बाजार में चहल-पहल का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed