फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ramakant told himself the danger from Mukhtar's operatives

रमाकांत ने मुख्तार के गुर्गों से खुद को बताया खतरा

Sat, 19 Sep 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ramakant told himself the danger from Mukhtar's operatives
आजमगढ़। पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने खुद को मुख्तार अंसारी के गुर्गों से जान का खतरा बताया है। राज्यपाल को पत्र लिखकर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसकी पीछे उन्होंने पिछले दिनों पुलिस की ओर से बरामद किए गए एके-47 के कारतूस का हवाला दिया है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अब राज्यपाल को भेजा गया उनका पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने से एक नई चर्चा शुरू हो गई है। राज्यपाल को लिखे पत्र में रमाकांत ने कहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से मांग के बाद भी उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्हें विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह से जान का खतरा है। तरवां थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में चार सितंबर को पुलिस ने मुख्तार के चार गुर्गों को एके-47 के कारतूस और असलहे के साथ गिरफ्तार किया था। उन्होंने इन्हीं गुर्गों से अपनी जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed