फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ramakant appeared through video conferencing

Azamgarh News: रमाकांत की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी

Tue, 07 Nov 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ramakant appeared through video conferencing
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की सोमवार को अहरौला व फूलपुर थाने में दर्ज जहरीली शराब कार्ड में एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विधायक कोर्ट में पेश हुए। एक गवाह की गवाही के बाद न्यायाधीश ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 16 नवंबर निर्धारित की।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र में हुए जहरीली शराब कार्ड में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई थी। जिसमें एक मामला अहरौला थाने में दर्ज हुआ था जिसमें सात लोगों के मौत की बात थी तो दूसरा मामला फूलपुर में दर्ज हुआ था। जिसमें एक के मौत की बात थी। इन दोनों मामलों में बाहुबली विधायक रमाकांत यादव का नाम भी विवेचना के दौरान शामिल किया था। जिसकी सुनवाई वर्तमान में एमएपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है। सोमवार को फतेहगढ़ जेल से वीसी के माध्यम से बाहुबली विधायक कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान एक गवाह प्रभुदेई की गवाही हुई। इसके बाद न्यायाधीश ने सुनवाी के लिए 16 नवंबर की अगली तारीख नियत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed