फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ram devotee ecstatic to hear marriage affair

श्रीराम विवाह प्रसंग के भावपूर्ण वर्णन से भक्त भावविभोर

Tue, 14 Jul 2015 12:26 AM IST
संवाददाता
संवाददाता Updated Tue, 14 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ram devotee ecstatic to hear marriage affair
अतरौलिया। चिस्तीपुर गांव स्थित कौलेश्वर धाम (कैलीस्थान) में चल रहे श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ के छठवें दिन वृंदावन मथुरा से पधारे व्यास पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज जी ने श्री राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। यज्ञकर्म की परिभाषित करते हुए कहा कि विवेक से जीना यज्ञ कर्म के बराबर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अतिथि को भोजन कराकर जो खाता है वह यज्ञ कर रहा है। जो सब कुछ होते हुए जमीन पर सोए वही स्वामी है। उन्होंने सीख दी की जानकार बनकर सुनने की न सोचना,  वरना आनंद नहीं उठा पाओगे। उसके बाद व्यास जी ने धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद एवं श्री राम सीता विवाह का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान कण-कण में विराजमान हैं। अगर हम समाज में दीन दुखियों जरूरत मंदों की सेवा करते हैं तो समझो भगवान की सेवा कर रहे हैं। कथा के समापन पर श्रीराम की आरती उतारी गई। इस मौके पर अनिल कुमार जायसवाल, शेषनाथ वर्मा, अरविंद कुमार वर्मा, नवनीत जायसवाल, रामरूप सोनी, अशोक कुमार देव, अजीत कुमार सिंह, प्रदीप जायसवाल, रजत कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed