फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ram Arun Govil of Ramayana interacted with people in Azamgarh, narrated the context of Ramayana

आजमगढ़ में रामायण के राम: लोगों से किया संवाद, सुनाए रामायण के प्रसंग, कलाकारों की कला को सराहा

Fri, 23 Jun 2023 01:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 23 Jun 2023 01:44 PM IST
सार

मुख्य अतिथि रामानंद सागर के रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस दौरान आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, जिला जज संजीव शुक्ला, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता, एडीएम एफआर आजाद भगत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Ram Arun Govil of Ramayana interacted with people in Azamgarh, narrated the context of Ramayana
आजमगढ़ में रामायण के राम: लोगों से किया संवाद, सुनाए रामायण के प्रसंग, कलाकारों के कला को सराहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के डीएवी डिग्री कॉलेज मैदान में बृहस्पतिवार की देर शाम को रामायण कॉन्क्लेव के तहत रामायण का मंचन किया गया। इस दौरान रामायण से संबंधित सभी प्रसंगों को कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन कर लोगों की खूब तालियां बटोरी। जिससे पूरा माहौल राम मय हो गया था। रामायण सीरियल के राम अरूण गोविल ने खुद मंच संभाला और लोगों से सीधा संवाद किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi News: भाजपा के सुरेश बने निर्विरोध उपसभापति, सपा का वॉकआउट, कांग्रेस के सदस्य बैठक से नदारद
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामानंद सागर के रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस दौरान आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, जिला जज संजीव शुक्ला, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता, एडीएम एफआर आजाद भगत सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अरूण गोविल ने मंच पर पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने रामायण के प्रसंगों को सुनाकर लोगों को भावुक कर दिया। इसके बाद रामायण का मंचन हुआ। रामायण मंचन के बाद जिला जज, डीएम और एसपी  ने मुख्य अतिथि अरुण गोविल को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व रामायण के मंचन के दौरान कलाकारों को भी दर्शकों का अभिवादन मिला। अरूण गोविल ने इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए रामायण के मंचन को सराहा। अन्य अतिथियों ने भी कलाकारों के कला की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed