फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Raksha Bandhan celebrated, lots of shopping was done

Azamgarh News: रक्षा बंधन की रही धूम, खूब हुई खरीदारी

Thu, 31 Aug 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan celebrated, lots of shopping was done
रक्षाबंधन बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। बुधवार की देर रात तक राखी और मिठाई की दुकानों पर भीड़रही। बहनों ने अपने भाइयों के लिए मनपसंद राखी खरीदी। दिन भर शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में चहल पहल रही।
विज्ञापन

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधनमनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा की तिथि 30 अगस्त को थी लेकिन भद्रा लगने के कारण राखी बांधने का शुभ मुहूर्त बुधवार की रात 8.52 बजे से शुरू होकर बृहस्पतिवार की सुबह 7.30 बजे तक रहेगा। बुधवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में काफी रौनक रही। देर रात तक राखी और मिठाई की दुकानों पर खरीदारी होती रही। बहनों को उपहार देने के लिए भाइयों ने भी खरीदारी की।
विज्ञापन

शहर के सिधारी, हरबंशपुर, मुख्य चौक, कटरा, मुकेरीगंज, सिविल लाइन, ब्रह्मस्थान आदि जगहों पर सड़क किनारे राखी की अस्थायी दुकानें सजी रही। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में शाहगढ़, मुबाकरपुर, सठियांव, मेंहनगर, रानी की सराय, बिलरियागंज, फूलपुर, लालगंज, अतरौलिया आदि बाजार में भी राखी की दुकानों पर बहनों की भीड़ रही। खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। छोटे भाइयों के लिए छोटा भीम, आयरन मैन, डोरोमोन, मोटू पतलू व कार्टून की और बड़े भाइयों के लिए रेशम, स्टोन, रूद्राक्ष चंदन, जरी, गौरी आदि की राखियां खरीदी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
रोडवेज परिसर में लगी रही बहनों की भीड़
आजमगढ़। रक्षाबंधन पर भाइयों को घर पर राखी के बांधने के लिए काफी संख्या में बहनें रोडवेज पहुंच कर बसों का इंतजार करती रहीं। रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जाने के लिए बहनों के लिए सरकार ने रोडवेज बस की सेवा मुफ्त कर दी है। इससे सफर को लेकर बहनें काफी खुश दिखीं। रोडवेज पर महिलाओं की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed