{"_id":"680657010930ff4e3b0eea93","slug":"rajya-sabha-mp-said-political-parties-ended-the-one-nation-one-election-system-for-their-selfishness-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: राज्यसभा सांसद बोली, राजनीतिक दलों ने स्वार्थ के लिए वन नेशन वन इलेक्शन व्यवस्था समाप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: राज्यसभा सांसद बोली, राजनीतिक दलों ने स्वार्थ के लिए वन नेशन वन इलेक्शन व्यवस्था समाप्त किया
Mon, 21 Apr 2025 08:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 21 Apr 2025 08:29 PM IST
सार
राज्यसभा सांसद और बलिया विधायक ने वन नेशन वन इलेक्शन के फायदे बताए और कहा कि राजनीतिक दलों ने स्वार्थ के लिए इस व्यवस्था को समाप्त किया।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद केतकी सिंह
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हरिऔध कला केंद्र में 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और विशेष अतिथि बलिया की विधायक केतकी सिंह ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' के महत्व और इसके फायदों पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि 'वन नेशन वन इलेक्शन' देश के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग समय पर होने वाले चुनावों से सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि पूरे देश में एक साथ निष्पक्ष चुनाव हों, ताकि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। बलिया विधायक केतकी सिंह ने कहा कि 1951 से 1963 तक देश में एक साथ चुनाव होते थे, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने अपने स्वार्थ के लिए इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए केतकी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को पहले यह समझना चाहिए कि जब वे कांग्रेस को समर्थन दे रहे थे, तब देश की क्या स्थिति थी। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त हो रहा है। कठोर निर्णय लेना अखिलेश या राहुल गांधी के बस की बात नहीं है।
मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी को मेहनत से खड़ा किया था, लेकिन अखिलेश ने इसके लिए कोई परिश्रम नहीं किया। राणा सांगा और अन्य विवादों पर बोलते हुए उन्होंने विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी और धर्मविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया।
चाहे औरंगजेब की बधाई का मामला हो, रामायण की प्रतियां जलाने का मामला हो, या श्री रामचंद्र जी पर विवादित बयानबाजी, विपक्ष देश की अखंडता को तोड़ने में शर्म नहीं करता। जनता इनके असली चेहरे को पहचान चुकी है और इन्हें ठुकरा दिया है। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष हरवंश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन