{"_id":"6ae0f11a0634d3568a09c444","slug":"raised-awareness-among-women-about-breast-cancer-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-159553-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: स्तन कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: स्तन कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन
इनर व्हील क्लब द्वारा निकाली जा रही जागरूकता रैली। स्रोत-आयोजक
इनरव्हील क्लब ने महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच के महत्व को समझाने के उद्देश्य से मंगलवार को एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया।
लक्षिरामपुर स्थित केएन लाल मेमोरियल हॉस्पिटल परिसर से डॉ. निर्मल श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्लब की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, सचिव वैजयंती साव, एडिटर पुष्पा श्रीवास्तव, रुचि अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, गिरिजा यादव, ऊषा आर्य और अन्नपूर्णा अग्रवाल सहित क्लब के सदस्यों ने यह रैली निकाली।
अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि शीघ्र पहचान ही सबसे बड़ा बचाव है और अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेते हुए नियमित जांच कराना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
डॉ. निर्मल श्रीवास्तव ने बताया कि स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, लेकिन यदि इसे सही समय पर पहचान लिया जाए तो इलाज से ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।
उन्होंने 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं से अपील की कि वे शरीर में किसी भी प्रकार की गांठ को नजरअंदाज न करें। उन्होंने बताया कि बीमारी बढ़ जाने पर यह जानलेवा रूप ले सकती है, इसलिए किसी योग्य चिकित्सक से तुरंत परामर्श लेकर इसकी जांच करानी चाहिए।