फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rain came as a disaster, many mud houses collapsed

Azamgarh News: अफत बनकर आई बारिश, गिरे कई कच्चे मकान

Sun, 29 Sep 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rain came as a disaster, many mud houses collapsed
पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से जिले में कई रिहायशी कच्चे मकान गिर गए। इससे कई गरीबों के आशियाने उजड़ गए। साथी मकान के मलबा में गृहस्थी के सामान दबकर नष्ट हो गए। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण कर मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के पुष्पनगर (पुक) हाइडिल स्थित दलित बस्ती के रहने वाले ज्ञानचंद परिवार का जीवन यापन करने के लिए परदेश गए हैं। उनका कच्चा मकान बारिश होने से गिर गया। परिवार शोर मचाने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फंसे लोगों को बाहर निकाला। घर गिरने से घरेलू उपयोगी सभी समान और अनाज मलबे में दबकर नष्ट हो गए। वहीं उनका पूरा परिवार बेघर हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल गोरख यादव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को आपदा प्रबंधन कोष से आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। बरदह प्रतिनिधि के अनुसार बरदह बुलंडीह गांव निवासी अशोक बिंद का कच्चा रिहायशी मकान शनिवार की दोपहर अचानक गिर गया। मलबे में सामान, अनाज, भूसा दबकर नष्ट हो गए। हालांकि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर राजस्व लेखपाल रोहित यादव पहुंचकर मौके की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed