फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Railways will also install isolation coaches in Azamgarh

रेलवे आजमगढ़ में भी लगाएगा आइसोलेशन कोच

Wed, 17 Jun 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Railways will also install isolation coaches in Azamgarh
आजमगढ़। कोविड-19 से निपटने के लिए भारतीय रेल ने कोचों को कोविड केयर सेंटर के रूप में परिवर्तित किया है। पूर्वोत्तर रेलवे पर आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष कुल 217 कोचों को समय से पूर्व ही कोविड केयर सेन्टर के रूप में परिवर्तित किया जा चुका है। इसमें एक रैक आजमगढ़ के लिए भेजा गया है। इन कोचों में शुरुआती लक्षण वाले संदिग्ध एवं घोषित मरीजों का इलाज होगा।
विज्ञापन

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए एक रैक भेजा गया हैं। प्रत्येक रैक में कुल 12 कोच लगाए गए है। कोच की संरचना में 10 कोच कोविड केयर सेंटर, एक एसी कोच और एक एसएलआर लगाया गया है। एक कोच में मरीजों के लिए आठ केबिन बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर इसे उपयोग में लाया जाएगा। वाराणसी रेल मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि आजमगढ़ के लिए एक आइसोलेशन कोच भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed