फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Railway station will introduce you to the city's art and culture

Azamgarh News: शहर की कला व संस्कृति से रूबरू कराएगा रेलवे स्टेशन

Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Railway station will introduce you to the city's art and culture
जल्द ही स्थानीय रेलवे स्टेशन बदला-बदला नजर आएगा। यहां, यात्री शहर की कला एवं संस्कृति से रूबरू होंगे। साथ ही उन्हें तमाम सुविधाएं भी मयस्सर होंगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विभाग स्टेशन भवन को आकर्षक बनाने के लिए करीब 8.24 करोड़ की रूपये खर्च करेगा। स्थानीय रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन का दर्जा प्राप्त है। इसके बावजूद यहां अपेक्षित यात्री सुविधाएं मौजूद नहीं हैं। स्टेशन पर बिंदुवार समस्याओं का अध्ययन कर छह माह पूर्व अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कर वित्तीय स्वीकृति के लिए बोर्ड को भेजा था। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। तीन माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। रेलवे स्टेशन के सामने को हिस्से को आकर्षक बनाने के लिए जिले से जुड़ी धरोहर व ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया जाएगा। हालांकि कलेक्ट्रेट भवन में इसका प्रयोग जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा किया जा चुका है। जहां ऋषि दुर्वासा, ब्लैक पॉटरी व हथकरघा समेत अन्य तस्वीरें उकेरी गईं हैं। सूत्र बता रहे हैं कि कुछ ऐसा ही मुखड़ा स्टेशन का भी हो सकता है। हालांकि विभाग स्टेशन के मुखड़े का डिजाइन तैयार कर रहा है। उम्मीद है कि बहुत जल्द ही इसपर कार्य शुुरु हो जाए। जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वाेत्तर रेलवे, वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि स्टेशन को आकर्षक बनाया जाएगा। इसके लिए जिले की कला एवं संस्कृति को शामिल किया जाएगा। डिजाइन अभी तैयार की जा रही है। अभी स्पष्ट नहीं किया जा सकता कि मुखड़े में क्या बनेगा क्या नहीं। जल्द ही कार्य शुुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed