फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Raids on sweet shops, took 11 samples

Azamgarh News: मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, 11 सैंपल लिए

Tue, 29 Aug 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Raids on sweet shops, took 11 samples
जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर जिलेभर में मिष्ठान की दुकानों पर छापामारी की और अलग-अलग स्थानों से खोया, दूध एवं दुग्ध उत्पाद से निर्मित मिठाइयों के 11 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में करतालपुर तिराहे स्थित खाद्य पदार्थ की दुकारों का निरीक्षण किया गया। यहां से एक बर्फी व एक छेना की मिठाई का नमूना लिया गया। भंवरनाथ चौराहे पर स्थित मिठाई के दुकानों पर सभी मिठाईयों पर अनिवार्य रूप से उपयोग की तिथि अंकित करने का आदेश दिया। एक छेने की मिठाई का नमूना लिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज बाजार से एक छेने की मिठाई व दो दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। टीम छतवारा पहुंची। यहां पर मिठाई की दुकान से छेरे की मिठाई का नमूना लिया।चंडेश्वर श्री दुर्गा जी पीजी कालेज के पास एक दूध व चक्रपानपुर पीजीआई स्थित प्रतिष्ठान से एक खोया का नमूना, जहानागंज से एक बर्फी व एक बेसन का नमूना लिया। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आजमगढ़ सुशील कुमार ने लोगों से अपील की कि वे पैक्ड खाद्य सामग्री लेने से पहले उसकी एक्पायरी डेट देख कर ही खरीदें। चमकीली एवं रंगीन मिठाईयों से परहेज करें। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला, कीर्ति आनंद, संजय कुमार सिंह, राम बुझावन चौहान, प्रेम चंद्र, लालमणि यादव, अंकित कुमार सिंह व अमरनाथ शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed