फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Raids in search of 25 thousand prized gram pradhan's husband

25 हजार के इनामी प्रधानपति की तलाश में छापेमारी

Tue, 07 Jul 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Raids in search of 25 thousand prized gram pradhan's husband
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के हुब्बीगंज राजापुर गांव में सिपाही को पीटने वाले प्रधानपति की तलाश में एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ के नेतृत्व में छापेमारी की गई। प्रधानपति पर सोमवार को एसपी ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन

हुब्बीगंज राजापुर गांव में शनिवार को प्रधानपति व थाने के सिपाही के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। प्रधानपति घनश्याम समर्थकों ने सिपाही की पिटाई करने के साथ ही उसकी वर्दी तक फाड़ दिया था। घटना में पुलिस ने प्रधान समेत नौ महिलाओं व दो पुरूषों को गिरफ्तार कर लिया था वहीं मुख्य आरोपी प्रधानपति अभी फरार चल रहा है। सोमवार को एसपी ने उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया। मंगलवार को एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ तीन थानों की फोर्स व सीओ के साथ गांव में पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। इसके साथ ही ग्रामीणों से मिल कर घटना के बाबत जानकारी भी प्राप्त किया। एसपी ग्रामीण ने कहा कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। प्रधानपति की गिरफ्तारी को लेकर सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed