{"_id":"6a23123067c42bafb40b62a5","slug":"rahul-should-leave-politics-and-start-working-in-astrology-omprakash-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-151382-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल को राजनीति छोड़कर ज्योतिष का काम शुरू करना चाहिए : ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल को राजनीति छोड़कर ज्योतिष का काम शुरू करना चाहिए : ओमप्रकाश
विज्ञापन
अतरौलिया। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष केवल दिखावे की राजनीति कर रहा है।
जबकि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी को राजनीति छोड़कर ज्योतिष का काम शुरू कर देना चाहिए।
अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र स्थित निरीक्षण भवन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, कानून-व्यवस्था, पंचायत चुनाव, नीट परीक्षा विवाद तथा क्षेत्रीय विकास समेत कई समसामयिक मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने लोगों से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की।
नीट परीक्षा पर विपक्ष की ओर से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। पंचायत चुनाव के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों पर कहा कि सरकार चुनाव कराने के पक्ष में है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी इस मामले को लेकर न्यायालय गई थी।