{"_id":"67f6ba4562451669ed0c50a0","slug":"rahul-sankrityayans-important-contribution-in-promoting-socialist-ideology-dharmendra-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-129932-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी विचारधारा को बढ़ाने में राहुल सांकृत्यायन का अहम योगदान : धर्मेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी विचारधारा को बढ़ाने में राहुल सांकृत्यायन का अहम योगदान : धर्मेंद्र
विज्ञापन
महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 132वीं जयंती उनकी जन्मस्थली पंदहा में धूमधाम से मनाई गई।
रानी की सराय में आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कम्युनिस्ट पार्टी के लोगों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा।
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा समाजवादी विचारधारा को बढ़ाने में राहुल सांकृत्यायन का अहम योगदान है। राहुल जी ने समाजवाद के संबंध में कई भाषाओं में रूपांतरण किया। वे बिहार में आजादी के समय किसान आंदोलन का नेतृत्व किए।
पूरी दुनिया का भ्रमण कर उन्होंने सभी धर्म का अध्ययन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने की। इस मौके पर जितेंद्र हरि पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व प्रमुख इसरार अहमद, राजेश गेलवारा, अजीत कुमार राव मौजूद रहे। उधर, निजामाबाद, रानी की सराय और पंदहा के स्कूलों में नागरिक समाज की ओर से ‘राहुल सांकृत्यायन को जानें’ विषयक निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
मैग्सेसे पुरस्कार विजेता डॉ. संदीप पांडेय ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र दिया। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र यादव, विनोद यादव मौजूद रहे। उधर, चक्रपानपुर के महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद ने किया।
कुलसचिव ने कहा कि राहुल सांकृत्यायन से लक्ष्य तय कर चलने की सीख मिलती है। मुख्य अतिथि राहुल सांकृत्यायन के पौत्र मदन मोहन पांडेय ने सांकृत्यायन के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर प्रो. गीता सिंह, प्रो. हसीन खान, डॉ. परमानंद पांडेय उपस्थित रहे।