फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rahul, Mahesh, Munjeer dominated

राहुल, महेश, मुंजीर का रहा दबदबा

Tue, 16 Nov 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rahul, Mahesh, Munjeer dominated
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ करते डा.भक्तवत्सल और सह? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सहजानंद राय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-14 में 100 मीटर की दौड़ में राहुल कन्नौजिया, 600 मीटर की दौड़ में महेश यादव, हाई जंप में मुंजीर नफीस विजेता बने। अंडर-16 में 100 व 200 मीटर दौड़ में गौरव यादव 1000 मीटर दौड़ में कुलदीप यादव, हैमर थ्रो में मो. अहमर ने बाजी मारी। अंडर-18 में 100 मीटर दौड़ में अवधेश गोस्वामी, 200 मीटर दौड़ में राजन यादव, अंडर-20 में 1500 मीटर दौड़ में दीपक पासवान, 5000 मीटर में अमित यादव विजेता रहे। श्री राय ने कहाकि जनपद के खिलाड़ियों को निखारने के लिए सरकार से सुविधाएं दिलाएंगे जिससे कि वह आगे बढ़ सकें। अध्यक्षता सचिव एसके सत्येन व संचालन अनिल तिवारी ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. भक्तवत्सल, क्षेत्रीय अधिकारी एके पांडेय, सचिव विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed