फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rahul beats cancer to win gold in Mumbai Marathon

Azamgarh News: कैंसर को मात देकर राहुल ने मुंबई मैराथन में जीता सोना

Wed, 21 Jan 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rahul beats cancer to win gold in Mumbai Marathon
17 मुंबई मैराथन में प्रथम स्थान हासिल करने वाले कैंसर पीडित राहुल पांडेय। संवाद - फोटो : 1
अहरौला। नसीरूद्दीनपुर गांव निवासी कैंसर पीड़ित राहुल पांडेय ने मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर कैंसर को मात देते हुए मुंबई में आयोजित 42 किलोमीटर फुल मैराथन जीतकर नया इतिहास रच दिया है। बीते 18 जनवरी को टाटा ग्रुप की ओर से आयोजित मुंबई मैराथन में राहुल पांडेय ने अपनी आयु वर्ग की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

टाटा ग्रुप हर वर्ष कैंसर पीड़ितों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से मुंबई में मैराथन का आयोजन करता है। इस वर्ष आयोजित मैराथन में देशभर से 69 हजार धावकों ने भाग लिया, जिनमें 11 हजार कैंसर पीड़ित व इलाज करा रहे प्रतिभागी शामिल थे। इस ऐतिहासिक मैराथन में भाग लेते हुए राहुल पाण्डेय ने 42 किलोमीटर की दौड़ छह घंटे 19 मिनट में पूरी की और अपनी श्रेणी में 1100 से अधिक धावकों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

राहुल पाण्डेय ने बताया कि यह उनके जीवन की पहली फुल मैराथन थी। उनका मुख्य उद्देश्य दौड़ को पूरा करना था, लेकिन ईश्वर की कृपा और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने जीत भी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि वर्ष 2008 में राहुल पाण्डेय को कैंसर होने की पुष्टि हुई थी। परिवार ने कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन चिकित्सकों ने जवाब दे दिया था। इसके बाद वर्ष 2009 में टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल, मुंबई में इलाज शुरू हुआ। लगभग चार वर्षों के संघर्ष के बाद राहुल पूरी तरह स्वस्थ हो गए। वर्तमान में प्रत्येक छह माह पर उनका नियमित मेडिकल परीक्षण होता है।
स्वस्थ होने के बाद राहुल ने त्रिभुवन सेवक कैंसर ट्रस्ट की स्थापना की, जिसके माध्यम से वे आजमगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में कैंसर पीड़ितों को मार्गदर्शन, सहयोग और सकारात्मक जीवन संदेश दे रहे हैं। राहुल ने बताया कि इस मैराथन में उनके ट्रस्ट की ओर से उनके अलावा सचिन सिंह, हौशिला ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन सभी लोगों के लिए संदेश है जो कैंसर से जूझ रहे हैं, कैंसर के बाद भी जीवन जिया जा सकता है, और सामान्य नहीं बल्कि उससे भी ऊंचा जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विश्व कैंसर दिवस पर एक फरवरी को आजमगढ़ में चौथी मैराथन का आयोजन त्रिभुवन सेवक कैंसर ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा। जिसमें देशभर से धावक भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed