फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ragini in senior category, Archana was first in junior

सीनियर वर्ग में रागिनी, जूनियर में अर्चना रही प्रथम

Thu, 23 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ragini in senior category, Archana was first in junior
जीजीआईसी में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सवाल पूछती बच्ची। - फोटो : AZAMGARH
मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल के अनुसार अग्रसेन इंटर कालेज की रागिनी राव प्रथम, विक्रम इंटर कालेज मुहम्मदपुर के कृष्णा वर्मा द्वितीय, अग्रसेन इंटर कालेज की खुशी गोंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में श्री यशोदा लाल मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव की अर्चना प्रथम, डीएवी इंटर कालेज आजमगढ़ के प्रशांत कुमार द्वितीय और कवि सम्राट हरिऔध निजामाबाद की संजना विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा.वीके शर्मा ने सीनियर और जूनियर वर्ग के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या ललिता देवी और संबंधित विद्यालयों के सहायक अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed