फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Quarantine, the entire family of Son-in- law in Azamgarh, came home from his in-law's house on April 18, after the father-in-law's corona positive in Sultanpur.

सुल्तानपुर में ससुर के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर आजमगढ़ में दामाद का पूरा परिवार क्वारंटीन, 18 अप्रैल को ससुराल से घर आया था युवक 

Tue, 21 Apr 2020 11:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 21 Apr 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Quarantine, the entire family of Son-in- law in Azamgarh, came home from his in-law's house on April 18, after the father-in-law's corona positive in Sultanpur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
सुल्तानपुर में ससुर के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 18 अप्रैल को ससुराल से घर पहुंचे आजमगढ़ के एक युवक के पूरे परिवार को जिला अस्पताल में क्वारंटीन  कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। गांव में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन


बुरहानपुर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की ससुराल सुल्तानपुर जनपद में है। बताया जाता है की दामाद और ससुर दोनों दिल्ली से सुल्तानपुर आए थे। 18 अप्रैल को दामाद ससुराल से बाइक से अपने गांव लौट आया था। इस दौरान सूचना मिली कि उसका ससुर सुल्तानपुर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर दामाद और उसके परिवार के सदस्यों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है। दामाद को भी सर्दी और खांसी की परेशानी बताई जा रही है। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया ने बताया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि वास्तविकता क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed