फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pwd workers planned to strike in meeting

बैठक में हड़ताल की रणनीति बनाई

Sat, 29 Aug 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 29 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Pwd workers planned to strike in meeting
आजमगढ़। आल इंडिया ट्रेड यूनियन और अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के निर्देश पर दो सितंबर को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।इस संबंध में चर्चा को लेकर कर्मचारियों की बैठक शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग परिसर में हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी विरोधी नीतियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इसके लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े, कर्मचारी हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के समस्त कर्मचारी दो सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल में शामिल होंगे। इस मौके पर विजय कुमार सिन्हा, बलवंत सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, चंद्रजीत यादव, अखिलानंद राय, झिनकू यादव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, कुशहर यादव, मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed