फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PWD officials arrived at 10 pm, broke the fast

रात 10 बजे पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, तुड़वाया अनशन, बनने लगी सड़क

Mon, 28 Sep 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
PWD officials arrived at 10 pm, broke the fast
अहरौला। अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर रविवार की सुबह आठ बजे से भूख हड़ताल पर बैठे समाजसेवी लक्ष्मी चौबे का अनशन देर रात पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने तुड़वा दिया। इसके साथ ही सोमवार से मार्ग पर मिट्टी भराई का काम भी शुरू कर दिया गया है। वहीं, अनशनकारियों ने काम पूरा न होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी लक्ष्मी चौबे के नेतृत्व में रविवार सुबह से भूख हड़ताल शुरू की गई थी। लगभग 14 घंटे तक भूख हड़ताल चलती रही लेकिन कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। भूख हड़ताल के बारे में जब एसडीएम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि क्या हड़ताल पर वो हमसे पूछ कर बैठे हैं? रात 10 पीडब्ल्यूडी ने अपना एक प्रतिनिधि मौके पर भेजा। विभाग के जेई राजेश राही प्रतिनिधि के रूप में अनशन स्थल पर पहुंचे। एक घंटे के अथक प्रयास के बाद जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। सोमवार से काम शुरू करने का आश्वासन दिया। सोमवार सुबह से गड्ढा भरने का काम शुरू होने पर हड़ताल खत्म कर दी गई। लक्ष्मी चौबे ने चेतावनी दी अगर विभाग के द्वारा बीच में काम रोका गया तो हड़ताल के विकल्प खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed