फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Put a check on crime: SSP

अपराध पर लगाएं अंकुश : एसएसपी

Wed, 14 May 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Put a check on crime: SSP
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मंगलवार की रात रिजर्व पुलिस लाइन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। एसएसपी ने चोरी और नकबजनी पर नियंत्रण के लिए पिकेट गश्त बढ़ाने, प्रभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी और शत-प्रतिशत मामलों के खुलासे व संपत्ति बरामदगी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गंभीर घटनाओं में 24 घंटे में घटनास्थल का निरीक्षण करें। सामुदायिक विवादों का त्वरित समाधान और थानों में वाहनों व मालों का निस्तारण करने को कहा। आईजीआरएस प्रार्थनाओं, फरियादियों और महिलाओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए कहा। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और माफिया व टॉप-10 अपराधियों की गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त करने के लिए कहा। बीट प्रणाली को मजबूत करने, नए कानून लागू करने और रेलवे ट्रैक सुरक्षा के लिए जीआरपी-आरपीएफ समन्वय पर जोर दिया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल नगर, चिराग जैन ग्रामीण, विवेक त्रिपाठी यातायात सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed