फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Purvanchal University's kabaddi team reached the quarter finals

क्वार्टर फाइनल में पहुंची पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम

Wed, 23 Feb 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal University's kabaddi team reached the quarter finals
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की पुरुष कबड्डी टीम अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई है। यह प्रतियोगिता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा में आयोजित हो रही है।
विज्ञापन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम में नौ खिलाड़ी आजमगढ़ जनपद के हैं। लीग मैच के दौरान टीम ने अपना पहला मैच लवली प्रोफ़ेशनल विश्वविद्यालय फगवाड़ा पंजाब के विरुद्ध 39-49 से हारने के बावजूद टीम ने अपना विश्वास बनाए रखा और अगले दो मैचों में शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर महाराष्ट्र को 39-35 से तथा विसटास विश्वविद्यालय चेन्नई को 47-35 से हराकर अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता के क्वॉर्टर फ़ाईनल में प्रवेश किया। ऐसा करते ही विश्वविद्यालय की टीम खेलो इंडिया अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर गई। टीम मैनेजर डाक्टर प्रशांत कुमार राय ने पूरी टीम को बधाई दी। विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed