फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Puramau won the football competition

फुटबाल प्रतियोगिता में पुरामऊ ने मारी बाजी

Wed, 28 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Puramau won the football competition
जहानागंज। नगर पंचायत जहानागंज के रामपुर दरिया में सुरेश स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन किया गया। जिसमें आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जनपद की कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को फाइनल मैच वलीदपुर और पुरामऊ के बीच खेला गया। पुरामऊ की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कैंब्रिज प्ले वे स्कूल के प्रबंधक राकेश सिंह, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सिंह, युनूस अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ कराया। फाइनल मुकाबले में वलीदपुर एवं पूरामाऊ की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें आधे घंटे के खेल में दोनों टीमे एक-एक स्कोर बनाकर समय के अंदर बराबर पर रहीं। पेनाल्टी किक से हार-जीत का फैसला हुआ जिसमें पूरामऊ प्रथम तथा वलीदपुर द्वितीय रहा। समापन राकेश सिंह और ओमप्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया।राकेश सिंह ने कहा कि खेल खेलने से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है तथा गांव से लेकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं। इसलिए हमेशा खेल के दौरान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उत्साह वर्धन करना चाहिए। नव युवा बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी रुचि रखनी चाहिए। आयोजक परवेज आजमी, ओबैदुरहमान ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, युनूस अंसारी, अफरोज, बादल, कमाल, मोहम्मद अरशद, नजीबुल्लाह, हबीबुर्रहमान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed