फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Punjabi clownish humor with satire show

पंजाबी भांड में दिखा व्यंग्य के साथ हास्य

Fri, 18 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 18 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Punjabi clownish humor with satire show
शीलू सिंह राजपूत
जजी मैदान में आयोजित लोक महोत्सव देशज में तीसरी शाम विभिन्न प्रांतों की लोक विधाओं के नाम रही। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वांचल की माटी की प्रसिद्ध लोक नाट्य कहरवां नृत्य से हुई। इसके बाद, मथुरा की भगत विधा की सुभद्र हरण और राजस्थान के चित्तौड़ के कलाकारों ने तुर्रा कलंगी विधा से मध्य व्यायोग की प्रस्तुति की। दोपहर में नौटंकी की समकालीन चुनौतियां और संभावनाएं पर परिचर्चा की गई।
विज्ञापन


कहरवां नृत्य के दौरान जिले के अमारी गांव निवासी अमरजीत और उनकी टीम ने जंघिया नृत्य प्रस्तुत किया। जिसे देखकर बाहरी के साथ स्थानीय लोगों भी स्तब्ध रह गए। इस लोकनृत्य के तुरंत बाद पंजाब से आए मीरासी जाति के कलाकारों ने पंजाब के भांड की प्रस्तुति की। इसमें कलाकारों ने व्यंग्यात्मक शैली से कटाक्ष किया। हास्य का पुट भी मिला। इसे दर्शकों ने काफी सराहा।
विज्ञापन


शाम पांच बजे के करीब मथुरा के कलाकारों ने भगत विधा में सुभद्रा हरण का मंचन किया। डेढ़ घंटे चले इस मंचन में भगवान कृष्ण द्वारा रचे गए षड्यंत्र की प्रस्तुति की गई। साढ़े छह बजे के करीब रायबरेली से आई शीलू सिंह राजपूत ने साथियों के संग लोक गायन आल्हा की प्रस्तुति अभिनय के साथ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक मंच रानी लक्ष्मीबाई की उपाधि से नवाजी गई शीलू सिंह राजपूत के नाम रहा। साढ़े सात बजे चित्तौड़ से पधारे नेहरू युवक संस्थान के कलाकारों ने संभाला। इस दौरान वे राजस्थान की 600 वर्ष पुरानी विधा तुर्रा कलंगी के जरिए माध्यम व्यायोग का मंचन किया। इससे पूर्व दो बजे से कांफ्रेंस हाल में विलुप्त होती लोक विधाओं के संरक्षण और पुनर्जीवन पर विशेषज्ञों ने परिचर्चा कर मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed