फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Public Health Fair: 324 diabetic and 338 gastro patients took advice

जन आरोग्य मेला : मधुमेह के 324, गैस्ट्रो के 338 मरीजों ने ली सलाह

Mon, 20 Apr 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Public Health Fair: 324 diabetic and 338 gastro patients took advice
सठियांव में सीएम जन आरोग्य मेले का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। जनपद में रविवार को 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर एक साथ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इनमें सबसे ज्यादा श्वसन संबंधी रोगों के 169, मधुमेह के 324, गैस्ट्रो के 338 तथा त्वचा रोग के 190 मरीजों ने सलाह ली।
सीएमओ डाॅ. एनआर वर्मा ने बताया कि 104 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई, जबकि 109 कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की गईं। 54 लाभार्थियों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए गए तथा 33 गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों पर रेफर किया गया। विभिन्न रोगों से पीड़ित कुल 1877 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने शाहगढ़ एवं महुआ स्थित पीएचसी पर आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महुआ में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सठियांव पीएचसी पर चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की और केरमा उपकेंद्र पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे घर-घर संपर्क एवं दस्तक अभियान की उन्होंने सराहना की। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वच्छता बनाए रखने, गर्मी एवं लू से बचाव के लिए जनजागरूकता बढ़ाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed