फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Public has rejected the pairing of two children: Om Prakash

दो बच्चों की जोड़ी को नकार चुकी है जनता : ओम प्रकाश

Sun, 19 May 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Public has rejected the pairing of two children: Om Prakash
बरदह/ ठेकमा/ लालगंज। सुभासपा के मुखिया और प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार की हर योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं। एनडीए का चार सौ पार का जो संकल्प है वह पूरा होने जा रहा है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन

सुभासपा अध्यक्ष शनिवार को लोकसभा लालगंज के मार्टीनगंज में प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित भाजपा और सुभासपा की संयुक्त चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इस समय प्रदेश में दो बच्चे घूम रहे हैं। जब इनकी सरकार थी तब पिछड़ा, दलित और मुसलमान याद नहीं आए। अब जब चुनाव आया है तो पिछड़ा, दलित और मुसलमान याद आने लगे हैं।
विज्ञापन

पिछले चुनावों की तरह इस चुनाव में भी जनता ने इस जोड़ी को फ्लाप कर दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम का संदेश मैं हर जगह लेकर जा रहा हूं और आप इसे घर-घर तक पहुंचाएं। ओम प्रकाश राजभर ने पल्हना में भी लालगंज सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed