फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PRV caught two accused going to rob the truck, SP honored

पीआरवी ने ट्रक लूटने जा रहे दो आरोपियों को पकड़ा, एसपी ने किया सम्मानित

Sun, 30 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
PRV caught two accused going to rob the truck, SP honored
आजमगढ़। शुक्रवार की रात करीब 1.30 बजे पीआरवी 1035 अपने निर्धारित जगह पर उपस्थित थे। ट्रक ड्राइवर की सूचना पर पीआरवी कर्मियों ने ट्रक लूटने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया। जिसे विधिक कार्रवाई के लिए मेहनाजपुर थाने में सुपुर्द कर दिया। घटना होने से पहले रोक लेने को लेकर एसपी ने उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया है। साथ ही उन्हें पीआरवी ऑफ द डे चुना गया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक एक ट्रक ड्राइवर आकर पीआरवी कर्मियों को बताया कि एक बाइक पर सवार दो लोग ट्रक लुटने के उद्देश्य से काफी देर से पीछा कर रहे हैं। इस सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल कंट्रोल रूम सूचित करते हुए मोटर साइकिल का पीछा किया गया तो मोटर साइकिल सवार तेजी से भागने लगे। पीआरवी कर्मियो द्वारा मोटर साइकिल का पीछा कर उक्त बाईक सवार अभिषेक कुमार व बिराज कुमार निवासी रमौली हीवनापुर थाना बलुआ जनपद चंदौली को पकड़ लिया। जिन्हे विधिक कार्यवाही के लिए थाना मेहनाजपुर पर सुपुर्द कर दिया गया। पीआरवी कर्मियों की सतर्कता से घटना होने से बचाया जा सका। जिसकी सूचना उच्चाधिकारीगण को दी गई। उच्चाधिकारीगण द्वारा पीआरवी कर्मियो के उक्त सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। पीआरवी स्टाफ में कमांडर मुख्य आरक्षी योगेंद्र मणि त्रिपाठी व सब कमांडर आरक्षी प्रदुम्न कुमार पायलट व हो.गा. राजेन्द्र गिरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed