फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Provisional voter list published

Azamgarh News: अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

Tue, 24 Sep 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Provisional voter list published
अमिलो। सामान्य तय निकाय के गठन के लिए प्रतिनिधियों के निर्वाचन को सोमवार को सहकारी चीनी मिल के परिसर में अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया। मतदाता सूची का कुछ भाग दीवाल पर चिपकाया गया। निर्वाचन अधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रेमचंद मौर्य ने चीनी मिल सठियांव पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस चुनाव में 37 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और कुल दो सौ डेलीगेट चुनेंगे। निर्वाचन के पहले दिन निर्धारित समय पर अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया। अनंतिम मतदाता सूची पर 25 सितंबर को 10 बजे से दो बजे तक आपत्ति ली जाएगी। 26 सितंबर को प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण सुबह 9 बजे से शाम तीन बजे तक होगा। इसी दिन तीन बजे से पांच बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। 27 सितंबर 10 बजे से पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। 30 सितंबर को 10 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन तीन बजे से पांच बजे तक वैध नाम निर्देशन का प्रदर्शन, एक अक्तूबर को 10 बजे से तीन बजे नाम निर्देशन पत्र वापस लिया जाएगा। इसी दिन तीन बजे से पांच बजे तक नाम निर्देशन का प्रदर्शन एवं चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 4 अक्तूबर को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। चुने गए डेलीगेट अपने डायरेक्टर का चुनाव करेंगे। डायरेक्टर क्षेत्रों की संख्या 11 है। अंत में उपसभापति का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed