आजमगढ़। प्रांतीय चिकित्सा सेवा की एक आपात बैठक बुधवार को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के सभागार में हुई। इसमें मंगलवार शाम को एक मरीज अनीता देवी पत्नी विनोद कुमार के तीमारदारों द्वारा चिकित्सक डा. राजकुमार के साथ किए गए दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना का कड़ी निंदा की गई।
जिला प्रशासन से मांग की कि वांछित अपराधियों के खिलाफ अविलंब एफआईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही कहा कि इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही है। इस लिए जिला अस्पताल सहित अन्य चिकित्सालयों में समुचित सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की गई ताकि चिकित्सक समुदाय भयमुक्त होकर अपनी पूरी क्षमता के साथ आम जनता को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान कर सके। बैठक में अध्यक्ष डा. विनय कुमार सिंह, सचिव डा. राजनाथ, डा. एसआईसी एसकेजी सिंह, सीएमओ डा. एके मिश्रा, डा. आरआर श्रीवास्तव, डा. आरके पासवान, डा. एलजे यादव, डा. एसके सिंह, डा. अजहर सिद्धकी, डा. एसके गुप्ता, डा. विमलेश कुमार, डा. रईस अहमद, डा. पीबी प्रसाद, डा. आरके कुशवाहा, डा. मुकश जायसवाल मौजूद थे।